फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven trains including Varanasi-Dehradun Janata Express cancelled.

Amethi News: वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त

Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including Varanasi-Dehradun Janata Express cancelled.
अमेठी सिटी। जिले में गौरीगंज व अन्य स्टेशन के यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन परेशानी भरा रहा। ट्रैक पर संचालित देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल संग अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित डाउन दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस अप वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, अप गरीबरथ एक्सप्रेस, अप व डाउन लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर और डाउन अर्चना एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को निरस्त रहा। ऐसे में दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचे तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जनसाधारण एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन



इसी तरह अप वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से वाराणसी, प्रतापगढ़, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, रामपुर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाते हुए नई तिथि का टिकट बुक करवाया। बृहस्पतिवार को अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगनगरी एक्सप्रेस नौ घंटे भी देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से लेकर एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के चलते पंजाब मेल सहित अन्य सात ट्रेन के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed