फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven schools operating on the basis of one teacher

एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे सात स्कूल

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven schools operating on the basis of one teacher
जामो (अमेठी)। कोविड संक्रमण के बाद एक सितंबर से खुले प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था जिम्मेदारों के मनमानी की भेंट चढ़ रही है। जामो ब्लॉक के सात यूपीएस में एक शिक्षक के भरोसे नौनिहाल शिक्षित हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षण कार्य से लोगों मेें आक्रोश बढ़ रहा है, वहीं जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना से परिषदीय स्कूलों का साैंदर्यीकरण कर निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने की कोशिश जामो विकास खंड में कामयाब होती नजर नहीं आ रही। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति के बावजूद कई स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जामो ब्लॉक में संचालित 40 उच्च प्राथमिक स्कूलों में सात स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था मात्र एक शिक्षक के भरोसे है। ब्लॉक क्षेत्र के यूपीएस नंदमहर, बसंतपुर, जनापुर, बघैया कमालपुर, बरेहटी, आदिलपुर व भवानीगढ़ में छात्र संख्या होने के बावजूद विभाग एक शिक्षक के भरोसे संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जहां शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है वहीं लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मामले की जानकारी होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने मौन साध रखा है। शिक्षकों की कमी जहां विभागीय दावों की पोल खोल रही है वहीं इकलौते शिक्षक के बीमार होने की दशा में स्कूल बंद होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

किसी तरह चलाया जा रहा काम
बीईओ सतीश कुमार सिंह ने शिक्षकों की कमी से शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बीएसए को देकर शिक्षक की मांग की गई है। शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी होने के बावजूद बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed