फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven quintals of spoiled sweets were destroyed.

Amethi News: खराब सात क्विंटल मिठाइयां कराईं नष्ट

Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven quintals of spoiled sweets were destroyed.
अमेठी सिटी। दीपावली से पहले मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को गौरीगंज के नगरवां मार्ग स्थित राजा पनीर की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान सात क्विंटल खराब गुणवत्ता के रसगुल्ले और मिठाइयां जेसीबी से नष्ट करा दी गईं। दुकानदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन




सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर जांच की। निरीक्षण में कई डिब्बों में सड़ी-गली व बदबूदार मिठाइयां मिलीं। बरामद मिठाइयों को पिकअप पर लादकर नवोदय विद्यालय के पास जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया। विभाग ने मिठाई के नमूने लेकर जांच रिपोर्ट आने तक अन्य मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी है। सतीश कुमार शुक्ल ने बताया कि जांच में बरामद सात क्विंटल मिठाइयां नष्ट करा दी गई हैं। दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed