फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven more cattle with lumpy like symptoms found

Amethi News: सात और मिले लंपी जैसे लक्षण के मवेशी

Wed, 13 Sep 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Seven more cattle with lumpy like symptoms found
मवेशी को टीका लगाती टीम
अमेठी। जिले में पिछले आठ दिनों में लंपी स्किन डिजीज लक्षण के 51 मामले सामने आए थे। बुधवार को सात और मामले आने पर इनकी संख्या 58 पहुंच गई है। जिसमें तीन मवेशियों के ठीक होने का पशु पालन विभाग दावा कर रहा है। अन्य मवेशियों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी न आने से मवेशियों में लंपी बीमारी होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। छुट्टा मवेशियों को देखते हुए विभाग ने जिले की सीमाओं को सील कर दी है।
विज्ञापन

जिले में लंपी लक्षण के मवेशियों के मिलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार को इस पर विराम जरूर लगा और कोई भी केस सामने नहीं आया। बुधवार को तिलोई में छह व जगदीशपुर में एक लंपी जैसे लक्षण वाले मवेशी मिले। बुधवार को जिले भर में 13 टीमों की मदद से 49 सौ टीके लगाए गए। साथ ही एक लाख टीके भी शासन की ओर से प्राप्त हो चुके हैं। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में विभाग के पास टीका मौजूद है। लंपी बीमारी से बचाव को देखे हुए विभाग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं पशु पालकों को बीमारी के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, और बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन





बरती जा रही निगरानी
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व नोडल सुधाकर सिंह ने बताया कि लंपी लक्षण वाले मवेशियों का आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। अब तक तीन लंपी लक्षण वाले मवेशी ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शासन से एक लाख वैक्सीन भी प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed