फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Server down for three days, license fees not being deposited

Amethi News: तीन दिन से सर्वर ठप, नहीं जमा हो पा रही लाइसेंस फीस

Sun, 04 Feb 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Server down for three days, license fees not being deposited
अमेठी सिटी। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी सर्वर में तीन दिनों से तकनीकी दिक्कत के चलते आवेदकों की लाइसेंस फीस जमा नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन करीब 85000 रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है तो करीब 150-200 लोगों को बैरंग लौटना पड़ा रहा है। विभागीय कर्मी सोमवार तक सर्वर सही होने की उम्मीद बता रहे हैं। सर्वर में तकनीकी कमी से एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के साथ अन्य कार्य ठप हैं। लाइसेंस नवीनीकरण, अस्थाई लाइसेंस हासिल करने सहित कई अन्य प्रकार के कार्य के लिए पहुंचे करीब 150-200 लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को स्थायी व अस्थायी लाइसेंस हासिल करने, लाइसेंस का नवीनीकरण कराने समेत कई अन्य प्रकार के काम के लिए जिले के दूरदराज के क्षेत्र से लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। संबंधित काउंटर पर भी लाइन में लग गए। कुछ देर बाद जानकारी दी गई कि सारथी सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी है। लोगों को बगैर काम कराए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट
पूरा दिन हुआ खराब, काम नहीं होने से निराशा
अमेठी सिटी। सकरावा स्थित एआरटीओ कार्यालय में शनिवार को अस्थाई लाइसेंस बनवाने पहुंचे सारीपुर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि फीस जमा कर लाइसेंस बनवाने आए थे। आज फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया कर लेंगे, लेकिन सर्वर नहीं चलने से काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

अत्तानगर निवासी रमेश यादव भी अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए थे। बताया कि फीस भी जमा नहीं हो पाई अब सोमवार को दोबारा आना होगा। ऐधी निवासी दुर्गेश प्रजापति ने बताया कि स्थाई लाइसेंस बनवाने आए थे। पटल पर पहुंचे तो पटल सहायक ने बताया कि सर्वर खराब है। दूसरी तिथि मिली है। अब दोबारा आना पड़ेगा। अरगवां निवासी आमिर अली ने बताया कि आज की उन्हें स्थाई लाइसेंस जारी होने से पहले टेस्ट देने की तिथि मिली थी। छुट्टी लेकर लाइसेंस बनवाने आए लेकिन सर्वर खराब होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अब दोबारा अवकाश लेकर आएंगे, फिर लाइसेंस जारी करवाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार तक सर्वर सही होने की उम्मीद
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय पर सारथी सर्वर को साइट में परिवर्तन किया जा रहा है। इससे यह सर्वर पूरे प्रदेश में काम नहीं कर रहा। सोमवार तक सर्वर के दुरुस्त हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed