फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Separate toilets will be built in schools for the disabled.

Amethi News: दिव्यांगों के लिए स्कूलों में बनेगा अलग प्रसाधन

Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Separate toilets will be built in schools for the disabled.
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रसाधन बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने 75 स्कूलों का चयन कर इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में 1570 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें मौजूदा सत्र में लगभग 1.42 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 2060 दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए विभाग ने यह योजना तैयार की है। पहले चरण में 75 विद्यालयों में प्रसाधन निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन तैयार की जाएगी, ताकि उन्हें इसका उपयोग करने में कोई कठिनाई व परेशानी न होने पाए। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि कार्ययोजना के तहत 75 परिषदीय विद्यालयों में विशेष प्रसाधन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed