फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Senior assistant beaten up in Vikas Bhawan, bills torn

Amethi News: विकास भवन में वरिष्ठ सहायक को पीटा, बिल फाड़े

Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant beaten up in Vikas Bhawan, bills torn
अमेठी सिटी। पशुपालन विभाग के वाहनों की मरम्मत करने वाले ऑटोमोबाइल्स संचालक ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंच कर बिल का भुगतान नहीं होने से नाराज होकर वरिष्ठ सहायक की पिटाई कर दी। इसके बाद बिल फाड़ कर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के उतैलापुर गांव निवासी संजय पाल पशुपालन विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। गौरीगंज शहर में ऑटोमोबाइल्स संचालक अखिलेश कुमार मिश्र विभाग के वाहनों की मरम्मत का काम करते हैं। अखिलेश कुमार की ओर से वाहनों की मरम्मत से जुड़ा 23,395 रुपये का बिल भुगतान के लिए दिया गया था। बिल में ओवर राइटिंग होने के कारण भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन



मामले की जानकारी होने के बाद बिल भुगतान में हो रहे विलंब से नाराज होकर अखिलेश बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में बिल भुगतान को लेकर वरिष्ठ सहायक से तकरार शुरू हो गई। इसी बीच अखिलेश ने संजय की पिटाई कर दी। इसके बाद बिल को फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय ने मामले की सूचना सीवीओ डॉ. सोम प्रकाश तिवारी व सीडीओ सूरज पटेल को दी। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अखिलेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed