फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   self help group started mushroom crop

स्वयं सहायता समूहों ने शुरू की मशरूम की खेती

Fri, 06 Aug 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
self help group started mushroom crop
11 : गौरीगंज : जगदीशपुर के सिंदुरवा में स्वयं सहायता समूह द्वारा की गई मशरूम की खेती। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। शिक्षित बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्यों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एनआरएलएम की ओर से मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण देने के बाद तीन समूह की महिलाओं द्वारा 0.8 हेक्टेयर पर खेती की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में गठित समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शासन से संचालित कई योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की पहल पर इन दिनों समूहों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनआरएलएम की ओर से इच्छुक तीन समूह को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते हुए मशरूम की खेती कराई गई है। सीडीओ ने बताया कि ब्लॉक जगदीशपुर के गांव सिंदुरवा में संचालित मुस्कान स्वयं सहायता समूह की अनीसा बानो, उतेलवा गांव में संचालित जय श्रीकृष्ण स्वयं सहायता समूह की कविता पाल तथा पलिया पश्चिम गांव में संचालित बालाजी स्वयं सहायता समूह की मंगला देवी मशरूम की खेती कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीसा 0.2 हेक्टेयर, कविता 0.5 हेक्टेयर तो मंगला 0.1 हेक्टेयर पर खेती कर रही हैं। सभी को 15-15 हजार रुपये रिवॉल्विंग फंड के रूप में दिए गए हैं। इनकी सामुदायिक निवेश निधि 1.10 लाख रुपये स्वीकृत है।
अनीसा बानो 40 हजार की लागत पर अब तक 45 हजार रुपये कीमत के मशरूम की बिक्री कर चुकी हैं। कविता 63 हजार रुपये निवेश कर अब तक 70 हजार रुपये कीमत के मशरूम की तो मंगला 37 हजार रुपये लगाकर 40 हजार रुपये का मशरूम बाजार में बेच चुकी हैं।

कहा कि प्रयोग के तौर पर तीन समूहों से खेती शुरू कराई गई है। इनकी सफलता देखने के बाद और कई समूह स्वयं मशरूम की खेती करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि कुछ ही दिनों में अमेठी मशरूम की खेती हब के रूप में जाना जाएगा।
जो भी सक्रिय समूह खेती करना चाहेंगे उन्हें एनआरएलएम की ओर से निवेश की सहायता मुहैया कराते हुए खेती करने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed