{"_id":"6aee1a90e3094dbe0b01d4c9","slug":"self-enumeration-will-begin-on-the-16th-enumerators-will-visit-homes-starting-december-1st-amethi-news-c-96-1-ame1002-179970-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 16 से शुरू होगी स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 16 से शुरू होगी स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
Fri, 06 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जिले के लोग 16 नवंबर से अपने परिवार का ब्योरा खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 40 निर्धारित सवाल पूछेंगे और जनगणना संबंधी जानकारी जुटाएंगे। ऑनलाइन स्वगणना कराने वाले परिवारों को भी प्रगणक के पहुंचने पर अपनी स्वगणना आईडी दिखानी होगी।
जनगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ पूजा साहू ने चार्ज अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे निर्धारित समय में पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने भी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण और अन्य तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनगणना के दौरान आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। जिला प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी दर्ज कराने और जनगणना कार्य में प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
पोर्टल पर मिलेगी स्वगणना की सुविधा
स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक https://se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध रहेगा। इस पर परिवार का विवरण दर्ज करने के बाद एक विशिष्ट स्वगणना आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का मिलान और सत्यापन किया जा सके।