{"_id":"6a986f12443d586db50de9c4","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-a-car-amethi-news-c-96-1-ame1027-174790-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोहनलाल मौर्य। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रामगंज बाजार में बुधवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड प्रतापगढ़ के कोहंडौर के शंकरपुर गांव निवासी मोहनलाल मौर्य (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित चला गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहनलाल के बेटे जितेंद्र के मुताबिक उनके पिता सुल्तानपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रामगंज बाजार में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। घायल मोहनलाल को सीएचसी भादर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहनलाल ने हेलमेट पहना था। हादसे में शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामगंज रामराज कुशवाहा ने बताया कि मोहनलाल के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिंगल बैरल गन परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से कार और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मोहनलाल की मौत से पत्नी ऊषा देवी, बेटे जितेंद्र, राजेंद्र, नागेंद्र और धर्मेंद्र और बेटी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।