फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Security cordon will be strict on the production of criminals

Amethi News: अपराधियों की पेशी पर सख्त होगा सुरक्षा घेरा

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Security cordon will be strict on the production of criminals
कलेक्ट्रेट ‌परिसर में सुरक्षा का जायजा लेते सीओ मयंक द्विवेदी।
अमेठी। लखनऊ में कोर्ट में हुई घटना के बाद अब सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा शुरू हो गई है। दरअसल, जिले में सत्र न्यायालय न होने के कारण यहां के मामलों की सुनवाई सुल्तानपुर में होती है। पहले से ही जिले से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की टीम सुल्तानपुर में तैनात है। इस घटना के बाद अब पुलिस ने अमेठी के उन मामलों की फाइल खंगालनी शुरू कर दी है, जिनमें गंभीर अपराधों में आरोपितों की पेशी है। अब इनकी पेशी के दौरान सुरक्षा का अतिरिक्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। जिला सत्र न्यायाधीश के साथ होने वाली मानीटरिंग सेल की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सुरक्षा को लेकर अन्य प्रबंध किए गए हैं। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के बाद वहां पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पितवार को सीओ मयंक द्विवेदी ने यहां सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट में डीएम, एडीएम समेत अन्य अधिकारियों के न्यायालयों की सुरक्षा की हकीकत देखी। पुलिस कर्मियों से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां तो सिर्फ होमगार्ड के सहारे सुरक्षा
फोटो 23- जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात होमगार्ड के जवान
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन यहां पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ होमगार्ड की तैनाती है। हैरानी की बात तो यह है कि होमगार्ड भी सुरक्षा को लेकर खामोश बने रहते हैं।




नाम का पुलिस बूथ

हनुमान तिराहे पर बने पुलिस बूथ पर बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ बजे सन्नाटा पसरा था। कुछ दूरी पर पेड़ की छांव में दो होमगार्ड के जवान बैठे थे। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सुरक्षा को लेकर बेफिक्री दिखी। यहां पर कोई पुलिस डेस्क तक नहीं दिखा। हालांकि प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान भ्रमण करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed