फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Secretary suspended for negligence in cow protection

Amethi News: गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर सचिव निलंबित

Wed, 12 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence in cow protection
जगदीशपुर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के बगारी गांव में संचालित गो आश्रय केंद्र के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिलीं खामियों के बाद मंगलवार को सचिव को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच बीडीओ को सौंपते हुए रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले के प्रभारी व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जगदीशपुर ब्लॉक के गो आश्रय केंद्र बगाही का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रभारी मंत्री को संरक्षित गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही व हरा चारा नहीं देने की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी बीडीओ शेर बहादुर व सचिव सुनील को फटकार लगाते हुए करवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन




सीवीओ को भी गोवंश संरक्षण की व्यवस्था में सुधार करने की बात कही थी। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के बाद मंगलवार को पंचायत सचिव सुनील को निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच बीडीओ को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने पंचायत सचिव सुनील को निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed