{"_id":"67104701f955491e770368d5","slug":"second-installment-released-for-widening-of-semrauta-kathaura-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-127674-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेमरौता-कठौरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दूसरी किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेमरौता-कठौरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दूसरी किस्त जारी
Thu, 17 Oct 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले अन्य जिला मार्ग श्रेणी में शामिल सेमरौता-कठौरा संपर्क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य में अब धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। 1915.21 लाख रुपये से स्वीकृत कार्य के लिए शासन ने 337.39 लाख रुपये जारी कर दिया है।
तिलोई विकास क्षेत्र के सेमरौता कस्बे में इंडोगल्फ जगदीशपुर को जोड़ने के लिए पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 16 किमी की सड़क बनाई गई थी। सेमरौता को सीधे जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया से जोड़ने वाले इस मार्ग पर दांदूपुर स्थित पावर हाउस, मनारूल उलूम पब्लिक स्कूल के साथ ही फूला गांव व तोता नगर गांव के पास जोड़ता है। इसके अलावा राजा फत्तेपुर के पास इन्हौना मोहनगंज मार्ग से भी लिंक होता है।
इसके आगे यह मार्ग शेखन गांव को जोड़ते हुए कठौरा में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग को जोड़ता है। मार्ग के बदहाल होने की जानकारी के बाद क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रस्ताव पर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 1915.21 लाख रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य में धन की कमी नहीं हो और समय से काम पूरा हो सके इसके लिए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 337.39 लाख रुपये जारी कर दिया है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मानक के अनुसार जल्द पूरा होगा कार्य
अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण का काम चल रहा है। सात मीटर मार्ग चौड़ा होने के बाद लोगों की यात्रा सुगम होगी। इतना ही नहीं मानक के अनुसार मार्च तक कार्य पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।