फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDRF took out the dead body of a young man who drowned in the pond

Amethi News: तालाब में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ ने निकाला

Tue, 24 Sep 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
SDRF took out the dead body of a young man who drowned in the pond
असैदापुर में तालाब के पास जांच करती पुलिस व मौजूद लोग।
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के असैदापुर वार्ड स्थित तालाब में डूबे युवक का शव दो दिन बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शव की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज के असैदापुर स्थित वार्ड नंबर 15 स्थित तालाब में शनिवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक डूब गया था। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थानीय गोताखोराें की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद पुलिस ने प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम बुलाई। सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने शव को तालाब से खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस शव की पहचान नहीं करा पाई। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त की कोशिश की जाएगी। पहचान होने या नहीं होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed