फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scorpio burnt due to bike getting stuck, young man died in the accident

Amethi News: बाइक फंसने से जली स्कार्पियो, हादसे में युवक की मौत

Wed, 10 Jul 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Scorpio burnt due to bike getting stuck, young man died in the accident
बाइक फंसने से धू धूकर जलती स्कार्पियो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में गौरीगंज मार्ग पर कुंडा के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकें सामने से टकराने के बाद एक बाइक सवार लोग भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक सवार लोग जख्मी हो गए। इस बीच दूसरी ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने इन लोगों की बाइक फंस गई, जिससे स्कार्पियों में आग लग गई। स्कार्पियो जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी।
विज्ञापन


हादसे में जख्मी दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जामो थाने के नंदमहर मजरे महराजपुर गांव निवासी सूरज (30) मंगलवार को अपने साथी अमेठी कोतवाली के सिलोखर गांव निवासी सरवन के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर कुंडा के पास सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सहित छिटक कर दूर जा गिरे। दूसरी बाइक सवार लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दूसरी ओर से आ रही एक स्कार्पियों में सूरज की बाइक फंस गई। स्कार्पियों में आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी में सवार लोगों ने फौरन गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कार्पियो धू-धूकर जलने लगी। आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक सूरज की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियो में लगी आग पर काबू पाया। गौरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed