फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   school visit

डीएम ने मॉनीटरिंग सेल से देखी स्कूलों की हकीकत

Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
school visit
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी स्कूलों की ऑनलाइन निगरानी करने के लिए गठित मॉनीटरिंग सेल का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों के सभी कक्षों का लाइव प्रसारण दिखाते हुए व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ केंद्र के प्रसारण में व्यवधान को देखते हुए डीएम ने डीआईओएस को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की हाईटेक विधि से निगरानी के लिए सचिव के निर्देश पर शहर स्थित जीजीआईसी में मॉनीटरिंग सेल का गठन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल में छह स्कूलों को एक कंप्यूटर सेट से इंटरनेट के माध्यम से जोड़ते हुए लाइव प्रसारण के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। बुधवार को डीएम अरुण कुमार ने मॉनीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखते हुए व्यवस्था व सुविधा की हकीकत परखी।
प्रसारण के दौरान कई स्कूलों में इंटरनेट व विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न व्यवधान को देखते हुए डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा को सभी 81 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को पत्र जारी कर परीक्षा के दौरान स्कूल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

डीएम ने परीक्षा के दौरान निगरानी में कर्मियों को परेशानी होने तथा प्रसारण में व्यवधान होने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सचिव व कार्यालय को रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने मॉनीटरिंग सेल में रोस्टर के अनुसार कर्मियों की ड्यूटी लगाने व स्वयं निगरानी करने के साथ स्कूलों में परीक्षा अवधि की रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार कर कार्यालय में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। डीएम ने परीक्षा की निगरानी में व्यवधान तथा परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed