फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School director murdered due to his proximity to the teacher

Amethi News: शिक्षिका से नजदीकी पर हुआ स्कूल संचालक का कत्ल

Thu, 12 Dec 2024 11:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Dec 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
School director murdered due to his proximity to the teacher
गौरीगंज ​स्थित एसपी कार्यालय में पकड़े गए हत्या के आरोपी। -संवाद
-- भाई ने संजीव को बहन से बातचीत करने पर जताई थी नाराजगी, नहीं माने तो अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

- शराब पिलाने के बाद किया फायर, मिस हुआ तो तमंचे का बट मारकर उतारा माैत के घाट
-- शिक्षिका का भाई व उसका साथी गिरफ्तार, असलहा भी हुआ बरामद
अमेठी सिटी। पुलिस ने निजी स्कूल संचालक की हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। संजीव की हत्या उसके सहयोगी स्कूल संचालक ने दोस्त संग मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार बहन को फोन करने से नाराज होकर सहयोगी ने पहले उसे शराब पिलाई। फिर तमंचे से फायर किया। फायर मिस होने पर तमंचे के बट से प्रहार करते हुए गला दबाकर मार डाला।
जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया गांव निवासी निजी स्कूल संचालक संजीव मिश्र (24) का शव मंगलवार को खेत में लहूलुहान पड़ा मिला था। शव बरामद करने के बाद पिता रजनीश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि सोमवार रात बाइक से आदित्य संग संजीव भवन शाहपुर निवासी अनुज सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। आदित्य उसके साथ स्कूल भी संचालित करता था। संजीव का वह बेहद करीबी था। मोबाइल लोकेशन सहित कई अन्य साक्ष्य भी रात में संजीव के साथ आदित्य के मौजूद होने के मिले। घटना के बाद से आदित्य फरार था। शंका होने पर पुलिस ने आदित्य की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह पुलिस ने कल्यानपुर मोड़ के पास आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आदित्य से पूछताछ की, तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि आदित्य व उसके दोस्त विशाल ने संजीव मिश्र की हत्या करने की बात स्वीकार की है। दोनों का चालान कोर्ट भेजा गया है। 24 घंटे में मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

---
पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट
पुलिस को पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह संजीव संग मिलकर स्कूल संचालित करता है। स्कूल में उसकी बहन शिक्षिका है। संजीव उसकी बहन से फोन पर बातचीत करता था। उसने मना किया, लेकिन उसका रवैया नहीं बदला। यह बात तमाम लोग जान गए थे, जिससे उसे ग्लानि रहती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने संजीव की हत्या की साजिश रची। बताया कि संजीव की हत्या में उसने अपने एक दोस्त विशाल सिंह की मदद ली। पहले संग में शराब पी गई। जब संजीव नशे में हो गया, तो उस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर संजीव जान बचाने के लिए खेत में भागने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। नशे में होने कारण संजीव खेत में गिर गया, तो तमंचे के बट से चेहरे व गर्दन पर प्रहार किया। उसे काबू में करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाबूपुर के पास से विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नहर की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed