{"_id":"6ae63e51ea74ee2d0404940f","slug":"scholarship-examination-to-be-held-today-at-five-centres-amethi-news-c-96-1-ame1002-179468-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच केंद्रों पर आज होगी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच केंद्रों पर आज होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कुल 1350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा दोपहर दो बजे तक चलेगी।
परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज और राजकीय हाईस्कूल अमेठी को केंद्र बनाया गया है। केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में 210, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में 210, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 310, जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में 410 और राजकीय हाईस्कूल अमेठी में 210 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नामित किए गए हैं। उन्हें परीक्षा संबंधी सभी विभागीय निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।