फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scholarship application dates finalized; window open until September 21.

Amethi News: छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख तय, 21 सितंबर तक मौका

Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scholarship application dates finalized; window open until September 21.
अमेठी सिटी। जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा नौ और 10 के नए विद्यार्थी 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 11-12 और अन्य दशमोत्तर पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे। इन विद्यार्थियों को 31 अक्तूबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन से लेकर सत्यापन और छात्रवृत्ति की राशि भेजने तक की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


कक्षा नौ-10 के नए विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक आवेदन का अंतिम प्रिंट निकालना होगा। आवेदन पत्र वांछित अभिलेखों के साथ पांच अक्तूबर तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। संस्थान स्तर पर आवेदनों का सत्यापन कर 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से आवेदनों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन


कक्षा 11-12 और अन्य दशमोत्तर पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक होंगे। संस्थान स्तर पर आवेदनों का सत्यापन 10 नवंबर तक और संबंधित विश्वविद्यालय या एफिलिएटिंग एजेंसी स्तर से सत्यापन 25 नवंबर तक किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि 21 से 31 दिसंबर के बीच भेजे जाने का कार्यक्रम है। कक्षा नौ-दस तथा 11-12 के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त 29 सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच भेजी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed