फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Satyendra first in shot put, Anamika first in chair race

Amethi News: गोला फेंक में सत्येंद्र, कुर्सी दौड़ में अनामिका प्रथम

Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Satyendra first in shot put, Anamika first in chair race
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फुरसतगंज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। -विद्
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिन-एक स्कूल योजना के तहत बृहस्पतिवार को जीआईसी फुरसतगंज में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बालक व बालिका वर्ग में गोला फेंक, भाला फेंक, कुर्सी दौड़, दौड़, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन



गोला फेंक बालक वर्ग में सत्येंद्र कुमार ने पहला, राजेश कुमार ने दूसरा व सुनील कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में चांद मोहम्मद पहले, अभिषेक मौर्य दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में अनामिका ने प्रथम, मंतिशा ने द्वितीय और चंद्र रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में चांद मोहम्मद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दीपांशु मौर्य दूसरे व घनश्याम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




कबड्डी बालक वर्ग में करन, अभिषेक मौर्य, मोहम्मद अहद, प्रांशू, आनंद कुमार, घनश्याम व दीपांशु मौर्य की टीम विजेता बनी। खो-खो बालिका वर्ग में सोनम, सीता पाल, खुशी पाल, मनोरमा, काजल, अंकिता राव, अनामिका, इसरत जहां, कौशर जहां व शिवानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य निर्भय सिंह समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों में खेलों को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन के समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। इसी सोच के तहत एक दिन एक स्कूल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed