फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Satsang brings improvement in life

Amethi News: सत्संग से जीवन में आता है सुधार

Wed, 29 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Satsang brings improvement in life
जामों (अमेठी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटमपुर के शिवपुर में स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। प्रवाचक अजय शास्त्री महाराज ने तीसरे दिन मंगलवार को कथा सुनाते हुए कहा कि ईश्वर कण-कण में मौजूद हैं। अज्ञानी लोगों को वह दिखाई नहीं पड़ते हैं। सत्संग से मानव जीवन में सुधार आ जाता है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम को दुष्टों के संहार व मनुष्य की भलाई के लिए अवतार लेना पड़ा। भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम ने अलग-अलग युग में मानव के कल्याण के लिए जन्म लिया। श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोता भक्तिभाव में डूब गए। इस दौरान पंडाल में मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाए। प्रवाचक ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से जीवन सुखमय होता है। परिवार के बच्चों को ईश्वर के प्रति हमेशा पूजा-पाठ करने के लिए प्रेरित करने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed