{"_id":"64cbf4a6cdd6e2009802f9d4","slug":"sangrampur-police-station-in-charge-removed-in-bjp-booth-president-murder-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-2823-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड में हटाए गए संग्रामपुर थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड में हटाए गए संग्रामपुर थाना प्रभारी
Fri, 04 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड के पंद्रह दिन बाद छह आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाना संग्रामपुर थाना प्रभारी को भारी पड़ा। बुधवार देर रात एसपी ने संग्रामपुर के थाना प्रभारी को हटाकर चुनाव सेल प्रभारी को थाने का प्रभार दिया गया है। संग्रामपुर थाना प्रभारी को अब पीआरओ की जिम्मेदारी दी है। पीआरओ को बाजारशुकुल का प्रभार दिया है। कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह (40) की 18 जुलाई को भिटहरी गांव के पास बदमाशों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इसमें दिनेश सिंह की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस महज दो को गिरफ्तार कर सकी है, जबकि छह अन्य आरोपी पकड़ से बाहर है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है।
बुधवार रात एसपी डॉ. इलामारन जी ने संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह से प्रभार हटाते हुए चुनाव/कोविड सेल प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीराम को संग्रामपुर थाने की जिम्मेदारी दी। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी रहे विनोद सिंह को मुसाफिरखाना, मुसाफिरखाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह को गौरीगंज थाने की जिम्मेदारी दी है। गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र को मुंशीगंज थाने की कमान सौंपी है। मुंशीगंज में तैनात रहे शिवाकांत पांडेय का गैर जिले में स्थानांतरण होने के कारण प्रस्थान होने तक पुलिस लाइन से संबद्ध किया है।
शिवरतनगंज प्रभारी अमरेंद्र सिंह को फुरसतगंज, टीकरमाफी चौकी प्रभारी तनुज पाल को शिवरतनगंज थाने की जिम्मेदारी दी है। बाजारशुकुल थाना प्रभारी तरुण पटेल का भी गैर जिले स्थानातंरण होने से रिलीविंग तक लाइन में तैनात करते हुए पीआरओ अवनीश चौहान को बाजारशुकुल का प्रभारी बनाया है। फुरसतगंज एसओ रहे रामराज कुशवाहा को प्रभारी चुनाव/ कोविड सेल, शिवनारायण सिंह प्रभारी मॉनीटरिंग सेल तथा अशोक कुमार ओझा को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह का बहादुरपुर चौकी प्रभारी,प्रमोद कुमार गुप्ता को यातायात शाखा,मंजीत सिंह को अमेठी व श्यामचंद्र यादव को टीकरमाफी चौकी की जिम्मेदारी दी है। अमेठी थाने में तैनात दारोगा शिवबक्स सिंह को जामो थाने में तैनात किया है। आदेश में सभी को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया है।