{"_id":"69557c0862f2a509570e04bc","slug":"sangam-passenger-reached-gauriganj-five-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-155579-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची संगम पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची संगम पैसेंजर
Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घने कोहरे का असर लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर साफ नजर आया। बुधवार को गौरीगंज होकर गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर करीब पांच घंटे विलंब से स्टेशन पर आई, जबकि अन्य ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से पहुंच सकीं। मौसम की स्थिति बिगड़ने के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें निरस्त भी रहीं।
लखनऊ से चलकर सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रयागराज संगम तक जाने वाली पैसेंजर सुबह 9.13 बजे के स्थान पर दोपहर 2.05 बजे गौरीगंज पहुंची। ट्रेन के देर से आने के कारण तालाखजुरी, अमेठी, मिश्रौली और सहजीपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद सर्वादीन, रामकृपाल और धनीराम ने बताया कि वे माघ मेले में कल्पवास के उद्देश्य से प्रयागराज जा रहे थे। तीन जनवरी से कल्पवास शुरू होना है। योजना थी कि समय से पहुंचकर टेंट की व्यवस्था कर स्नान के बाद लौट आएंगे, मगर ट्रेन देर से आने से उसी दिन वापसी संभव नहीं हो सकी। अब रात्रि विश्राम गंगा तट पर करना पड़ेगा। अन्य यात्रियों को भी इसी तरह असुविधा झेलनी पड़ी।
इसके अलावा लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आईं। पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और उद्योगनगरी एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट रही। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। बृहस्पतिवार को वाराणसी-देहरादून और वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन संबंधी जानकारी लगातार दी जा रही है।