फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangam passenger reached Gauriganj five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची संगम पैसेंजर

Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sangam passenger reached Gauriganj five hours late
अमेठी सिटी। दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य के बावजूद ट्रेनों की समय पालन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। रविवार को प्रयागराज संगम पैसेंजर पांच घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:13 बजे गौरीगंज स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन रविवार को यह दोपहर 2:12 बजे पहुंची। इस वजह से प्रयागराज संगम और अन्य छोटे स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले यात्री परेशान होते रहे। यात्री धीरज कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन देरी से आने से प्रयागराज में उनका जरूरी काम अब पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन



सिर्फ संगम पैसेंजर ही नहीं, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे और लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंचीं। गर्मी और धूप में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को न तो बैठने की समुचित व्यवस्था मिली, न ही पानी की। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed