फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangam Passenger arrived four and a half hours late, passengers were in distress.

Amethi News: साढ़े चार घंटे देरी से आई संगम पैसेंजर, यात्री बेहाल

Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sangam Passenger arrived four and a half hours late, passengers were in distress.
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
अमेठी सिटी। लखनऊ–प्रयागराज संगम पैसेंजर बुधवार को साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 1:46 बजे गौरीगंज स्टेशन आई। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यह पैसेंजर ट्रेन जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखजुरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर स्टेशनों पर रुकती है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस ट्रेन पर अधिक निर्भर रहते हैं, क्योंकि कम किराया होने के साथ ही प्रयागराज संगम तक सीधा साधन यही है।
विज्ञापन

बस सेवा की कमी भी यात्रियों को इस ट्रेन का सहारा लेने पर मजबूर करती है। गौरीगंज स्टेशन पर मौजूद यात्री नंद किशोर ने बताया कि उनकी सुबह प्रयागराज जाकर शाम तक लौटने की योजना थी, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण अब रात में ही वापसी संभव हो पाएगी। यात्रियों ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की देरी से जरूरी काम प्रभावित होते हैं। जायस निवासी आजम ने कहा कि इस पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से स्थानीय यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से ही तकनीकी कारणों के चलते लेट हुई थी। यात्रियों को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed