फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samuhik Vivah

समारोह पूर्वक परिणय सूत्र में बंधे 64 जोड़े

Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
samuhik Vivah
अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को भेटुआ व शाहगढ़ ब्लॉक परिसर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह के लिए पंजीकृत 64 जोड़ों में से भेटुआ में एक निशक्त के साथ 31 तो शाहगढ़ में 33 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में नामित अफसर के साथ जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भेटुआ ब्लॉक में आयोजित समारोह में एक निशक्त जोड़े के साथ क्षेत्र के 11, भादर ब्लॉक के नौ, अमेठी ब्लॉक के छह व मुसाफिरखाना ब्लॉक के पांच समेत 31 तो शाहगढ़ में 33 जोड़ों ने पंडितों की ओर से कराए गए संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। विवाह कार्यक्रम में एक भी अल्पसंख्यक वर्ग का लाभार्थी पंजीकृत नहीं था। भेटुआ में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय तो शाहगढ़ में बीडीओ अभिषेक पटेल व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डीके श्रीवास्तव के साथ कई अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्ती को आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी जोड़ों के खाते में 35 हजार रुपये भेजने के साथ ही 10 हजार रुपये कीमत का गिफ्ट दिया गया।
विज्ञापन

आज आएगा अस्थि कलश
गौरीगंज। अमेठी के सांसद व केंद्र सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचेगा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कलश यात्रा आठ बजे सुबह फुरसतगंज पहुंचेंगी। यहां से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में यात्रा बहादुरपुर होते हुए गौरीगंज पहुंचेगी। गौरीगंज में सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक अस्थि कलश जनता के दर्शन के लिए रखे जाएंगे। इसके बाद अस्थि कलश को सुल्तानपुर बार्डर पर वहां के कांग्रेसियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक चलेगा अभियान
गौरीगंज। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इसे लेकर शनिवार को हुई एक बैठक में एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत सभी गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि लोग जागरूक होंगे तभी संचारी रोगों से निजात पा सकेंगे।

वितरित होंगे कृत्रिम व सहायक अंग
गौरीगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 23 व 24 फरवरी को शहर स्थित रैन बसेरा में कृत्रिम व सहायक यंत्र वितरित किएं जाएंया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लॉकों में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर में पंजीकृत दिव्यांजनों को निशुल्क कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर के साथ अन्य सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। दिव्यांगजनों को आधार कार्ड व पंजीकरण रसीद के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed