{"_id":"6ace8046a8b22487de09d1a4","slug":"sdm-summoned-by-high-court-over-removal-of-name-from-family-register-amethi-news-c-96-1-ame1002-178048-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिवार रजिस्टर से नाम काटने पर एसडीएम हाईकोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिवार रजिस्टर से नाम काटने पर एसडीएम हाईकोर्ट में तलब
Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई के विराज गांव निवासी नीरज कुमार के परिवार का नाम परिवार रजिस्टर से हटाने के मामले में हाईकोर्ट ने मंगलवार को एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। आदेश के अनुपालन में एसडीएम हाईकोर्ट में पेश हुईं।
वादी नीरज कुमार के अनुसार, वह मूल रूप से किशनपुर मजरे रामनगर के निवासी हैं। वर्ष 2017 में विराज गांव में दुकान और मकान खरीदने के बाद परिवार के साथ रहने लगे। वर्ष 2019 में उनका और पत्नी अंजू का मतदाता पहचान पत्र बना। पंचायत की मतदाता सूची में पत्नी और बच्चों अनंत व अयान के नाम भी दर्ज हुए। आरोप है कि गांव के केशव प्रसाद की आपत्ति पर 30 दिसंबर 2025 को बिना नोटिस दिए उनके परिवार का नाम विराज के परिवार रजिस्टर और पंचायत मतदाता सूची से हटा दिया गया।हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्होंने एसडीएम न्यायालय में अपील की, जिसे 30 जुलाई 2026 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम की ओर से अपील खारिज करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।