फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salman ji, would you like to become a member of BJP?

Amethi News: सलमान जी, क्या आप भाजपा के सदस्य बनना चाहेंगे

Sat, 21 Sep 2024 05:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Salman ji, would you like to become a member of BJP?
सदस्यता अ​भियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य
अमेठी सिटी/इन्हौना/जगदीशपुर (अमेठी)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को जिले में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष इन्हौना, जगदीशपुर व गौरीगंज में आयोजित सामूहिक सदस्यता अभियान में शामिल हुए। लोगों को पार्टी के रीतियों व नीतियों की जानकारी देते हुए मिस्ड कॉल के जरिये पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पचेहरी में पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह व प्रतिनिधि दीपक सिंह की ओर से आयोजित सामूहिक सदस्यता अभियान में शामिल हुए। यहां दो हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चिलौली गांव पहुंचने पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने डिजिटल सेवा 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गांव में सलमान के घर पहुंचे। पूछा, सलमान जी क्या आप भाजपा के सदस्य बनना चाहेंगे। हालांकि, पार्टी सदस्य बनने के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। इस पर सलमान ने सिर हिलाते हुए सहमति प्रदान की तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मोबाइल से मिस्ड काॅल कर उन्हें सदस्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता देवेंद्र शुक्ला के आवास पर पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदीशपुर ब्लॉक सभागार पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कार्यक्रम में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, राजा बाबू, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्रमौलि सिंह, अंशु तिवारी आदि मौजूद रहे।


सनातन धर्म को कलंकित कर रही सपा : भूपेंद्र चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के बाद मीडिया से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है। हमारे साधु संत और महापुरुषों के बारे में उनके किस प्रकार के विचार हैं, यह जग जाहिर है। अयोध्या में नरसंहार समाजवादी पार्टी का चरित्र उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed