फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sought blessings by worshipping Goddess Siddhidatri

Amethi News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगा आशीष

Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sought blessings by worshipping Goddess Siddhidatri
 सिंहपुर के अहोरवा भवानी धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को जिलेभर में मां सिद्धिदात्री की आराधना हुई। सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों और मंदिरों में हवन-पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
विज्ञापन


गौरीगंज के दुर्गन भवानी धाम, बूढ़नमाता और मवई धाम में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। अमेठी के देवीपाटन मंदिर, संग्रामपुर के मां कालिकन धाम, सिंहपुर के मां अहोरवा भवानी धाम, मुसाफिरखाना के हिंगलाज माता मंदिर और शाहगढ़ के मां शमशेरियन भवानी मंदिर में भी भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, नारियल, पुष्प और मिठाई अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


घरों में महिलाओं ने कन्याओं को भोजन कराया। गौरीगंज निवासी राधेश्याम तिवारी ने बताया कि परिवार के साथ नौ दिनों तक मां की आराधना की। नवमी पर हवन कर सुख-शांति की कामना की। सीमा मिश्रा ने कहा कि कन्या पूजन से मन को संतुष्टि मिली। राजेश कुमार ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। सिंहपुर निवासी सुनीता सिंह ने कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed