{"_id":"5f4a86c88ebc3e176a7e7445","slug":"salary-stop-of-seven-employee-amethi-news-lko5374941150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद मिले सात कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद मिले सात कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सीडीओ ने शुक्रवार शाम पौने चार बजे विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान पांच विभाग के सात कर्मचारी नदारद मिले। सीडीओ ने नदारद कर्मचारियों के वेतन/मानदेय आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुए सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विकास भवन में संचालित कार्यालयों में तैनात अफसरों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने शुक्रवार शाम 4.45 बजे सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का स्वयं अवलोकन किया।
सीडीओ के निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी लाल प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के रईसुल हसन, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर जौदत उमर सिद्दीकी व एपीओ मनरेगा मुईन अहमद, युवा कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक चंद्र विहार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कनिष्ठ सहायक विवेक सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव नदारद मिले।
विज्ञापन
नाराज सीडीओ ने नदारद मिले सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन/मानदेय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीडीओ की इस कार्रवाई से अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।