फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salary of 200 employees stopped for not giving property details

Amethi News: संपत्ति का विवरण नहीं देने पर 200 कर्मचारियों का वेतन रोका

Wed, 04 Sep 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Salary of 200 employees stopped for not giving property details
अमेठी सिटी। संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित नहीं करने वाले करीब 200 से अधिक कर्मचारियों का वेतन बाधित हो गया है। संपत्ति का विवरण देने के बाद ही इनका वेतन जारी हो सकेगा। वेतन रुकने का मुद्दा अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले के चिकित्सा विभाग में करीब 600 कर्मचारी है। सीएमओ अंशुमान सिंह का कहना है कि गौरीगंज क्षेत्र के करीब 50 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। जिनका वेतन बाधित किया गया है। जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा दे दिया है। कुछ कर्मचारियों का वेतन दूसरी वजहों से रुका हुआ है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि करीब 80 प्रतिशत का संपत्ति का ब्यौरा जमा हो गया है। विभाग में तैनात कुछ फील्ड स्टाफ व बेलदार आदि का विवरण मिलना बाकी है।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देने से इन्कार कर दिया है। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, जीएसटी, पुलिस विभाग का वेतन पूर्ण रूप से जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सभी 207 कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी नहीं दी गई। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी 10 लोगों के वेतन जारी हो गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि सभी 16 लोगों का वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग के आहरण वितरण अधिकारी एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके विभाग में करीब 500 कर्मचारी हैं। जिसमें से करीब 90 प्रतिशत का संपत्ति का ब्यौरा भर दिया गया है। पंचायतीराज विभाग से डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि कुल 900 कर्मचारियों का वेतन जारी होता है। जिसमें से मात्र तीन का वेतन संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने की वजह से बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed