फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   salary hold of all staffs of 20 schools

20 स्कूल में कार्यरत सभी स्टाफ के वेतन पर रोक

Thu, 18 Mar 2021 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
salary hold of all staffs of 20 schools
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अफसरों की टीम ने 20 परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 17 स्कूल बंद मिले तो तीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक बिना अधिकृत सूचना अनुपस्थित मिले। निरीक्षण आख्या मिलने के बाद गुरुवार को बीएसए ने सभी के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए सात दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है।
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने चार मार्च को स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रेरणा पोर्टल के डैश बोर्ड पर अवस्थापना की जानकारी के साथ अफसरों ने 17 स्कूल में कार्यरत समस्त स्टाफ व तीन अन्य स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने गुरुवार को प्राथमिक स्कूल हेरुआ, सुरुवावां, करनाईपुर, कन्नू पूरे गणेशा, पूरे तिवारी, आदिलपुर, दुर्गापुर, सरैया बड़गांव, अमेयमाफी, ताला प्रथम, दीनापुर, कुरंग, नौगिरवां, शुकुलपुर, छिटेपुर प्रथम, माता प्रसाद गौरीशंकर चिनगाही व पूरे पठान में कार्यरत समस्य शैक्षणिक स्टाफ तो प्राथमिक स्कूल गनीपुर व बगलवा में तैनात प्रधानाध्यापक के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है।
बीएसए ने सभी को सात दिन में समुचित जवाब देने का निर्देश देते हुए जवाब से संतुष्ट न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed