{"_id":"65ff41edde3568adff07e577","slug":"salaries-of-three-including-dental-surgeon-found-absent-amethi-news-c-96-1-ame1002-115824-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गैरहाजिर मिले डेंटल सर्जन सहित तीन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गैरहाजिर मिले डेंटल सर्जन सहित तीन का रोका वेतन
Sun, 24 Mar 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर का दोपहर तीन बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले डेंटल सर्जन डॉ. रुखसार, डेंटल हाईजेनिस्ट मुकेश कुशवाहा व स्टाफ नर्स मनीष मिश्र का एक दिन का वेतन रोक दिया है। अधीक्षक से भी जवाब मांगा गया है। जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार के 350 से ज्यादा मरीज रहे। खांसी के साथ सांस फूलने व हड्डियों में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रहीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईकुज्जमा ने बताया कि रात आठ बजे के बाद मौसम ठंडा हो जाता है।
इस कारण जुकाम-बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 170 बच्चों का इलाज किया गया। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। जुकाम-बुखार और खांसी के साथ दमा रोगियों की संख्या भी ओपीडी में बढ़ गई है।
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रात में ठंड और दिन में मौसम गर्म होने से परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जिला अस्पताल में बुखार समेत अन्य दवाएं व सीरप उपलब्ध हैं।