फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sadbhav Mandap will be built in Khalispur at a cost of Rs 2.49 crore.

Amethi News: खालिसपुर में 2.49 करोड़ से बनेगा सद्भाव मंडप

Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sadbhav Mandap will be built in Khalispur at a cost of Rs 2.49 crore.
अमेठी सिटी। बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर गांव को सद्भाव मंडप की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडप का निर्माण कार्य 2.49 करोड़ रुपये से होगा। भूमि आवंटन के साथ अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद इसका प्रस्ताव भी अंतिम अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जा चुका है। इस पर स्वीकृति मिलते ही मंडप का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह भवन अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा देगा। बहादुरपुर, सिंहपुर, जगदीशपुर और बाजार शुकुल ब्लॉक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम संचालित है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन स्तर को सशक्त बनाने की पहल हो रही है। इसी योजना के तहत खालिसपुर में सद्भाव मंडप निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। राजस्व विभाग ने परियोजना के लिए पांच एकड़ नि:शुल्क भूमि आवंटित की है। जिला स्तरीय समिति से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शासन से बजट की स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन

सद्भाव मंडप तैयार होने के बाद इसमें सामुदायिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। इसके साथ ही सामूहिक विवाह, सामाजिक उत्सव और प्रीतिभोज जैसे कार्यक्रमों के लिए भी क्षेत्रीय लोगों को एक उचित स्थान मिल सकेगा। ग्रामीणों को इसकी सुविधा न्यूनतम किराए पर उपलब्ध होगी, जबकि सरकारी विभाग अपने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन के लिए भवन का निशुल्क उपयोग कर सकेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि खालिसपुर में सद्भाव मंडप निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था मंडप का निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोर गेम के साथ मिलेगी अन्य सुविधाएं
प्रस्तावित सद्भाव मंडप में सामूहिक विवाह के लिए 10 कमरे, प्रशिक्षण कक्ष, बालक-बालिका खेल क्षेत्र, इनडोर गेम हॉल, मैदान, किचन, स्टोर रूम, प्रसाधन कक्ष, पेयजल सुविधा, रख-रखाव कार्यालय और चौकीदार कक्ष बनाए जाएंगे। परिसर में पार्किंग स्पेस की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। यह बहुउद्देशीय भवन ग्रामीणों को सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed