फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sadbhav Mandap to be built in Khalispur for Rs 2.49 crore

Amethi News: 2.49 करोड़ रुपये सेखालिसपुर में बनेगा सद्भाव मंडप

Sat, 18 Mar 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sadbhav Mandap to be built in Khalispur for Rs 2.49 crore
गौरीगंज (अमेठी) अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर में सद्भाव मंडप बनाया जाएगा। निर्माण के लिए निर्विवाद निशुल्क भूमि चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जिले के बहादुरपुर, सिंहपुर, जगदीशपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम संचालित किया जाता है। योजना के तहत समुदाय के लोगों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है। आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत के साथ सामुदायिक सहभागिता योजना से लाभान्वित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर गांव में सद्भाव मंडप का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

सद्भाव मंडप (कम्यूनिटी हाल/मल्टीपरपज हाल) का निर्माण हो सके इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की डिमांड पर राजस्व विभाग ने खालिसपुर गांव में पांच एकड़ निशुल्क भूमि आवंटित कर दी है। भूमि चिन्हित होने के बाद जिला स्तरीय कमेटी ने निर्माण कार्य शुरू करने का अनुमोदन दिया। जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने स्थानीय दर पर सद्भाव मंडप निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये का बजट प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। शासन ने प्रस्ताव मंजूर होने के बाद कार्यदायी संस्था नामित कर सद्भाव मंडप निर्माण में प्रस्तावित कार्य पूरा कराते हुए अल्पसंख्यक विभाग ग्रामीणों को सहूलियत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भाव मंडप का निर्माण सामाजिक-आर्थिक शैक्षणिकी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए स्थान मुहैया कराना है। इसके अतिरिक्त सामाजिक उत्सवों, प्रीतिभोज व वैवाहिक कार्यक्रम में परिसर स्थानीय लोागें को न्यूनतम किराए पर मिलेगा। सरकारी विभाग भी जन कल्याणकारी योजना के लिए भवन का निशुल्क प्रयोग कर सकेंगे।
खालिसपुर में निर्मित सद्भाव मंडप में सामूहिक वैवाहिक आयोजन के लिए दस कमरे बनेंगे। साथ ही पार्किंग एरिया, कौशल/दक्षता विकास प्रशिक्षण कक्ष, बालक/बालिकाओं की खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कक्ष बनेंगे। मैदान, इनडोर गेम के लिए हाल, प्रत्येक भाग में प्रसाधन कक्ष, किचन व स्टोर रूम, पेय जल सुविधा, रख-रखाव कार्यालय व चौकीदार कक्ष का निर्माण भी होगा।

प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जिले में सिंहपुर के जियापुर व जगदीशपुर कठौरा में सद्भाव निर्माण वर्तमान में गतिमान है। जल्द ही दोनों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। खालिसपुर में निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद जिले में तीन सद्भाव मंडप हो जाएंगे। अब सिर्फ योजना में शामिल बाजार शुकुल ब्लॉक ही सद्भाव मंडप से वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed