{"_id":"663fc8a90061c3e94a088978","slug":"rs-180-lakh-cash-recovered-from-bike-trunk-amethi-news-c-96-1-lu11005-118482-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक की डिकी से 1.80 लाख कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक की डिकी से 1.80 लाख कैश बरामद
Sun, 12 May 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चुनाव में जिले भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को एफएसटी व पुलिस टीम ने जगदीशपुर इलाके में बाइक की डिकी से 1.80 लाख रुपये बरामद हुए। बाइक सवार लोग दस्तावेज नहीं दिखा पाए। एफएसटी व जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम क्षेत्र के डोमाडीह पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक से दो लोग जाते हुए मिले। पुलिस व एफएसटी ने इन लोगों को रोक कर जांच की और बाइक की डिकी की तलाशी ली तो उसमें 1.80 लाख कैश बरामद हुआ।
कैश लेकर जा रहे बाइक सवार प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के बड़हवां गांव निवासी सुबराती अली व अमेठी के जायस इलाके के चौधराना निवासी संदीप से पुलिस जानकारी करने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।