फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   RPS Public School remained closed after the accident.

Amethi News: हादसे के बाद आरपीएस पब्लिक स्कूल रहा बंद

Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
RPS Public School remained closed after the accident.
. भाले सुल्तान शहीद स्मारक में रानीगंज-थौरी के पास हुए हादसे में बस की जांच करते पीटीओ दिनेश रा
जगदीशपुर। आरपीएस पब्लिक स्कूल अलीनगर की बस हादसे के अगले दिन मंगलवार को विद्यालय बंद रहा। सोमवार को हुए हादसे में 26 बच्चे घायल हुए थे। मंगलवार को सभी घायल बच्चों की हालत ठीक बताई गई। विद्यालय बंद होने की जानकारी न होने से कुछ बच्चे और अभिभावक स्कूल पहुंचे। गेट बंद मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन



हादसे की जांच के लिए पीटीओ दिनेश रावत मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस के अभिलेखों समेत अन्य बिंदुओं की जांच की। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि बस अयोध्या जिले में पंजीकृत है। वहां के परिवहन कार्यालय से बस के दस्तावेज मंगवाए जा रहे हैं। बस चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। दस्तावेज और अन्य बिंदुओं की जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बीईओ ने भी विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। मंगलवार को विद्यालय बंद होने के कारण स्कूल संचालन से जुड़े बिंदुओं की जांच नहीं हो सकी। बुधवार को टीम विद्यालय पहुंचकर जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed