{"_id":"65a511874212114eff096a47","slug":"room-inspectors-will-get-identity-card-with-bar-code-amethi-news-c-96-1-ame1002-12122-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा बार कोड युक्त पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा बार कोड युक्त पहचान पत्र
Mon, 15 Jan 2024 04:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने जारी किया प्रोफार्मा, 22 फरवरी से 83 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। पहली बार बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर वाले पहचान पत्र की व्यवस्था की है। इसके लिए अलग से प्रारूप जारी किया गया है।
जिले में हाईस्कूल और इंटर के 37 राजकीय कॉलेज, 25 एडेड तो 186 वित्तविहीन कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पंजीकृत हाईस्कूल के 28,127 (बालक 14,528 व बालिका 13,599) व इंटर के 20,953 (बालक 10,609 व बालिका 10,344) परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 83 केंद्र बनाए गए हैं। 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है।
बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों को जारी होने वाले पहचान पत्र पर क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर जारी करने की व्यवस्था की है। बोर्ड के पोर्टल से डीआईओएस आईकार्ड का प्रोफार्मा डाउनलोड करेंगे। प्रोफार्मा पर आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही दे दिया जाएगा। बोर्ड ने 20 फीसदी अतिरिक्त पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया है। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की अलग से ड्यूटी लगाई जा सकेगी। बार कोड पर शिक्षक का पूरा डिटेल दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
वर्जन
बोर्ड परीक्षा में निर्देशों का होगा पालन
बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गत वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा में पारदर्शिता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों के लिए बार कोड युक्त पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।
-रीता सिंह, डीआईओएस।