फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roadways bus hit bike, father died daughter injured

Amethi News: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्री घायल

Wed, 23 Nov 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit bike, father died daughter injured
गौरीगंज (अमेठी)। टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर शाम परिवहन निगम की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित दिया और पुत्री को हायर सेंटर रेफ र कर दिया।
विज्ञापन

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के थोरी गांव निवासी सुरेश कुमार (38 वर्ष) बुधवार को अपनी पुत्री मुस्कान (17 वर्ष) के साथ गौरीगंज कस्बे आए थे। देर शाम वह बाइक से पुत्री के साथ घर वापस जा रहे थे। रास्ते में गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी कस्बे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित परिवहन निगम की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पहुंचे लोगों ने पिता पुत्री को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित करते हुए मुस्कान की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफ र कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना सुरेश के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि सुरेश के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय सुरेश ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed