{"_id":"667b4d9e332488faed0a1884","slug":"roads-of-nagar-panchayat-wards-will-be-improved-with-rs-6-crores-amethi-news-c-96-1-ame1002-120933-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह करोड़ से नगर पंचायत के वार्डों की सुधरेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह करोड़ से नगर पंचायत के वार्डों की सुधरेंगी सड़कें
Wed, 26 Jun 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में जर्जर सड़कें और जलनिकासी के लिए समुचित व्यवस्था के लिए होने वाले कार्यों को मंजूरी मिल गई है। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के सापेक्ष दोनों के निर्माण के लिए छह करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई है। बजट मिलते ही कार्य शुरू जाएगा।
अमेठी नगर पंचायत के 12 वार्डों के साथ सटी ग्राम पंचायत की 30,000 से अधिक की आबादी शहरी क्षेत्र में निवास करती है। वहां पर समुचित व्यवस्था नहीं होने से आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब सभी मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन पर्याप्त बजट नहीं होने के कारण नाला निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी 12 वार्डों के विभिन्न मोहल्लों की सड़कें खराब हैं। अधिसूचना समाप्त होने के बाद जून माह के दूसरे सप्ताह में नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण के लिए कवायद शुरू की गई। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से सड़क सुधार योजना के तहत करीब 4 करोड़ का इस्टीमेट शासन को भेजा था। साथ ही नाला निर्माण के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। दोनों प्रस्तावों को शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा बजट, पूरे होंगे प्रस्तावित कार्य
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्ड में स्थित सड़कों के निर्माण एवं नाला निर्माण के लिए जून के दूसरे सप्ताह में इस्टीमेट तैयार कर कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बजट मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।