{"_id":"5e63e78a8ebc3eeb1d5e1b09","slug":"road-spred-amethi-news-lko5126346116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मीटर चौड़ा होगा सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मीटर चौड़ा होगा सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की तिलोई तहसील के सेमरौता कस्बे से बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बे को जोड़ने वाली इकलौती सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। पहले शासन ने इसे मात्र 5.5 मीटर चौड़ा करने को मंजूरी दी थी। निर्णय में बदलाव का फायदा सड़क पर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा।
अमेठी जिले की तिलोई तहसील को बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ तहसील से जोड़ने वाले 16 किलोमीटर लंबे सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने पिछले दिनों शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव के साथ 15 किलोमीटर लंबे इन्हौना-रुदौली मार्ग व 10.62 किलोमीटर लंबा शाहगढ़-भुसियावां मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी गया था।
तीनों सड़कों के अलावा कई अन्य सड़कों पर विचार के लिए 20 फरवरी को हुई विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक में प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीनों सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। हालांकि इस दौरान 12 करोड़ 44 लाख 91 हजार रुपये से प्रस्तावित सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़ मार्ग को मात्र 5.5 मीटर चौड़ा करने के प्रस्ताव को ही मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
ऐसे में इस सड़क के चौड़ीकरण का आगणन घटकर नौ करोड़ 80 लाख रुपये रह गया था। हालांकि बाद में हुई एक अन्य बैठक में शासन ने पीडब्ल्यूडी के पुराने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन के नए निर्णय के बाद अब यह सड़क भी सात मीटर चौड़ी होगी।