{"_id":"66e35467dd1cad18430a6c14","slug":"road-closed-due-to-falling-of-trees-on-para-makhdoompur-road-amethi-news-c-96-1-ame1010-125457-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पारा मखदूमपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पारा मखदूमपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद
Fri, 13 Sep 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के पारा मखदूमपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह शीशम का पेड़ गिर गया था। सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे रास्ता बाधित है। बृहस्पतिवार को भी बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
रास्ता अवरुद्ध होने के कारण मखदूमपुर, शेखपुर भड़रा, खिड़की घाट, भगोले का पुरवा, महावीर का पुरवा आदि गांवों के लोगों को चार किमी घूम कर जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान परमजीत निषाद ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन दरोगा दयाशंकर वर्मा ने कहा कि पेड़ गिरने की जानकारी नहीं थी। टीम को भेजकर पेड़ हटवाया जाएगा।