फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rishu Balipur defeated Badlapur by 32 runs

Amethi News: रीशु बालीपुर ने बदलापुर को 32 रन से हराया

Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rishu Balipur defeated Badlapur by 32 runs
संग्रामपुर (अमेठी)। ठेंगहा प्राथमिक विद्यालय के निकट मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच बदलापुर और रीशु बालीपुर के बीच खेला गया। रीशु बालीपुर टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में उतरी बदलापुर क्रिकेट क्लब की टीम 42 रन ही बना सकी। रीशु बालीपुर ने 32 रन के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन



दूसरा मैच अमेठी क्रिकेट क्लब और अकरम क्लब चंडेरिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अकरम क्लब चंडेरिया की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 29 रन बनाए। जवाब में उतरी अमेठी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच गाजीपुर भादर और अविष्कार लाइब्रेरी के बीच खेला गया। अविष्कार लाइब्रेरी की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 89 रन बनाए।
विज्ञापन




जवाब में उतरी गाजीपुर भादर की टीम 38 रन ही बना सकी। अविष्कार लाइब्रेरी की टीम ने 51 रन के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। आयोजक टीम से अनुपम मिश्र ने बताया कि शनिवार की शाम विभिन्न टीमों के मैच आयोजित होंगे। अंपायर की भूमिका आशुतोष मिश्र, सुधीर शुक्ला व अनुपम श्रीवास्तव ने निभाई। इस मौके पर हनुमान प्रसाद मिश्र, हरिबक्स सिंह, सोनू मौर्य, सुरेश, अनुपम मिश्रा, सतीश सिंह, रसिक तिवारी, रविंद्र मिश्र, अरुण सिंह, नन्हें आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed