फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rights of village head of Sukhi Bajgarh seized due to financial irregularities

Amethi News: वित्तीय अनियमितता में सूखी बाजगढ़ के ग्राम प्रधान का अधिकार सीज

Fri, 16 Feb 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rights of village head of Sukhi Bajgarh seized due to financial irregularities
अमेठी सिटी। सूखी बाजगढ़ में वित्तीय अनियमितता के मामले को गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा में उठाया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। इसके साथ मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गत वर्ष सदन में जामो के सूखीबाजगढ़ गांव पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता का प्रकरण उठाया था। वर्ष 2010 तक अब तक हुए विकास कार्यों की जांच कराने की बात कही। विधायक के सदन में सवाल पूछने के बाद जिला प्रशासन ने विकास कार्यों की जांच डीडीओ, उपायुक्त स्वत: रोजगार, एक्सईन पीएमजीएसवाई, डीपीआरओ तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से कराई। महज दो साल की जांच में टीम ने प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद प्रधान छेदीलाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के जवाब से संतुष्ट न होने पर डीएम निशा अनंत ने ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए विस्तृत जांच के लिए टीम गठित की है। जांच की जिम्मेदारी उप निदेशक कृषि, एसडीएम गौरीगंज, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा को दी। टीम को पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed