{"_id":"5e8210878ebc3e6fa93b1947","slug":"return-from-foreign-amethi-news-lko5158502109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचे विदेश में रहने वाले दस और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचे विदेश में रहने वाले दस और लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में विदेश से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन दिन पूर्व जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 88 थी वह अब बढ़कर 99 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीमों के परीक्षण में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक स्वयं को क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से डरे विभिन्न देशों में रह रहे लोगों का जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पूर्व तक जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 88 थी वह अब बढ़कर 99 हो गई है। संबंधित एअरपोर्ट से सूचना मिलते ही जिले की स्वास्थ्य टीमों ने विदेश से आए लोगों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में विदेश से आए सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।
कहा गया है कि इस दौरान वह अपने घर के किसी भी व्यक्ति के पास नहीं जाएं। सभी से दो मीटर की दूरी बनाए रखें। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना देने को कहा गया है। डीएम ने तीन दिन में दस और लोगों के जिले में आने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कहा कि जिले में अब तक कोरोना का एक भी पीड़ित नहीं है।