फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Retired teacher dies in collision with roadways bus

Amethi News: रोडवेज बस की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Mon, 19 Feb 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies in collision with roadways bus
अमेठी सिटी। गौरीगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर रविवार की दोपहर माधवपुर के पास रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। गौरीगंज थाने के बहेलियापुर मजरे माधवपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राज नरायन शुक्ल (72) रविवार को टांडा-बांदा हाईवे माधवपुर गांव के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। तभी रायबरेली से सुल्तानपुर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया। पुलिस ने बस के यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। बस को लेकर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत से परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, विजय किशोर तिवारी, अभिषेक चंद्र कौशिक, अजय सिंह गौर, पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, मनीषी सहित अन्य ने घर पहुंचकर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed