फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Retired employee cheated of Rs 6 lakh by giving false promise of scheme

Amethi News: योजना का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से छह लाख ठगे

Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Retired employee cheated of Rs 6 lakh by giving false promise of scheme
कमरौली (अमेठी)। सरकारी योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से छह लाख रुपये की ठगी कर ली। विरोध करने पर पीड़ित से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें लखनऊ ले जाकर बैंक से रुपये निकलवाए गए। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन




कमरौली क्षेत्र के गुड़ियन का पुरवा निवासी सेवानिवृत्त जीएसटी कर्मचारी कृष्णपाल (71) वर्तमान में अपने बेटे राधेश्याम पाल के साथ लखनऊ के गोमतीनगर में रहते हैं। राधेश्याम के मुताबिक 26 मार्च को दो अज्ञात लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे और खुद को सरकारी योजना से जुड़ा अधिकारी बताते हुए खेत की घेराबंदी कराने की बात कही। कृष्णपाल के मना करने के बावजूद जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। 27 मार्च को वे फिर मजदूरों के साथ पहुंचे और खेत में कार्य शुरू करा दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घर के भीतर ले जाकर पीटा और धमकाया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें जबरन लखनऊ ले जाकर नरही स्थित पंजाब नेशनल बैंक से छह लाख रुपये निकलवाकर भाग गए। डर के चलते पीड़ित ने कुछ दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में बेटे की पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। मामले में जैदपुर बाराबंकी निवासी रईस अहमद, नसीर अहमद सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज मंगलवार को पुलिस ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गढ़ा मोड़ और मगरौरा हाईवे से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में रईस अहमद से 30,000 रुपये, तमंचा व कारतूस, नसीर अहमद से 15,000 रुपये, शमशाद अहमद से 12,000 रुपये, सलमान से 22,000 रुपये और अब्बास से 17,000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि रुपये इसी वारदात से जुड़े हैं। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि सभी का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed