फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reservation not found, long waiting

Amethi News: 129 उद्यमी अपने प्रोजेक्ट जमीन पर उतारने को तैयार

Sat, 11 Mar 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Reservation not found, long waiting
गौरीगंज (अमेठी)। मौजूदा वित्तीय वर्ष में उद्योग की स्थापना के लिए एमओयू साइन करने वाले 129 उद्यमी अपने प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए तैयार बैठे हैं। उद्योग विभाग भी इन उद्यमियों को ग्रीन श्रेणी में रखते हुए इनकी मुश्किलें समाप्त करने में जुटा है।
विज्ञापन


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न प्रकार के उद्योग लगाने के लिए 170 उद्यमियों ने 4996.8 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू हस्ताक्षर किया है। एमओयू साइन होने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उपायुक्त उद्योग ने निवेशकों को तीन श्रेणी (हरा, पीला व सफेद) में विभाजित कर उद्योग को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की है। ग्रीन श्रेणी में उन 129 उद्यमियों 3647.3 करोड़ के प्रोजेक्ट रखे गए हैं जिन्होंने प्राथमिकता के आधार पर उद्यम स्थापित करने की सहमति दी है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक ने बताया कि एक-एक निवेशकों से संपर्क किया, तो निवेशकों का प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति का पता चला। इसके अनुसार उपायुक्त उद्योग ने एमओयू हस्ताक्षर करने वाले निवेशकों को ग्रीन, येलो व व्हाइट श्रेणी में विभाजित कर दिया। ग्रीन श्रेणी में शामिल 129 निवेशकों के 3647.3 करोड़ के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए काम चल रहा है। जबकि यलो श्रेणी के 34 निवेशकों के 1201 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट प्रक्रिया में है। व्हाइट श्रेणी में शामिल सात निवेशकों के 148.5 करोड़ के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन श्रेणी में रखे गये 129 निवेशकों से लगातार वार्ता कर उद्यम स्थापित करने में लगने वाले प्रमाण पत्र, अनापत्ति पत्र व लाइसेंस दिलाये जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed