{"_id":"636554b0f296b1554d1438d6","slug":"reservation-list-of-body-elections-sent-to-the-government-amethi-news-lko6556302103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को भेजी गई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को भेजी गई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव में वार्ड सभासदों के आरक्षण पर प्रशासन ने अंतिम मुहर लगा दी है। कई दिनों तक चली जद्दोजहद के बाद तैयार आरक्षण सूची शासन को भेज दी गई है। आरक्षण पर अंतिम मुहर शासन ही लगाएगा। बताते हैं कि वार्डों की आरक्षण व्यवस्था चक्रानुक्रम के क्रम में लागू की गई है।
दो नगरपालिका और दो नगर पंचायतों के कुल 72 वार्डों में आरक्षण तय करने की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। बुधवार से यह प्रक्रिया तेज हो गई थी। गुरुवार देर रात तक डीएम की अगुवाई में चली बैठक में आरक्षण को अंतिम रूप दिया गया। आरक्षण को लेकर तैयार की गई सूची के लिए वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है। इसके साथ ही ओबीसी सर्वेक्षण को भी दृष्टिगत रखते हुए आरक्षण तैयार किया गया है। आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के अनुसार लागू होगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित थे इस बार उसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहेंगे। नगर निकायों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण शासन स्तर से ही तय होगा। जिले के निकायों में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में रहे आरक्षण पर गौर करें तो जायस नगर पालिका, मुसाफिरखाना नगर पंचायत और अमेठी नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। जबकि गौरीगंज नगर पालिका में नगरपालिका अध्यक्ष सपा की हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची शासन को भेज दी गई है।