फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Repair work completed at Chhira crossing, traffic started

Amethi News: छीड़ा क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य हुआ पूरा, आवागमन शुरू

Mon, 24 Jun 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Repair work completed at Chhira crossing, traffic started
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर पीपरपुर-कोहंडौर रेलवे स्टेशन के पास छीड़ा क्राॅसिंग पर दूसरे दिन मरम्मत कार्य जारी रहा। सुबह से शाम तक सड़क मार्ग से आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे से आवागमन के लिए क्राॅसिंग खोल दी गई। पीपरपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज रेल ट्रैक पर छीड़ा स्थित रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे की मरम्मत कार्य चल रहा था। जिस कारण दूसरे दिन रविवार को भी क्रासिंग से सड़क मार्ग से आवागमन बंद रहा। शाम पांच बजे काम पूरा हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क मार्ग से आवागमन के लिए क्रासिंग खोली गई। मरम्मत कार्य के दौरान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे बंद क्रासिंग से लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। इस दौरान छीड़ा, आलमपुर, ढेमा, बासुदेवपुर, मवैया, मंगरा, बहादुरपुर, रतापुर, रघईपुर, भादर सहित दर्जन भर गांव की 10 हजार आबादी को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि अब रास्ता चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed